राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

नई दिल्ली- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में अपनी पारंपरिक सरदारपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अपने मौजूदा झालरपाटन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

बीजेपी ने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की और कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को तारानगर से और पार्टी नेता सतीश पुनिया को आमेर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है, ज्योति मिर्धा नागौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होंगी।

वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट टोंक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी नाथद्वारा से और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपनी मौजूदा लक्ष्‍मणगढ विधानसभा सीट से मैदान में होंगे।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!