यह बात गलत है…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के रेलवे स्टेशन का नजारा है। जहां लोग शार्टकट के चक्कर में जान जोखिम में डालने से बाज नही आते हैं। वहीं महिलाएं और बच्चें भी इसमें पीछे नही रहते हैं। दरअसल, हरदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो व तीन पर जाने के लिये वे सीधे पटरी पार कर प्लेटफार्म पर चढ़ जाते हैं। जबकि एक नंबर से दो व तीन नंबर प्लेटफार्म पर जाने के लिये पास में ही फुटओवरब्रिज बना हुआ है। जिसका महज गिने-चुने लोग इस्तेमाल करते दिखाई देंगे, बाकी सबकुछ यहां मनमानी का खेल दिखता है। जिस पर ना तो कोई कंट्रोल और ना ही कोई सख्त रूख दिखता है। इस संबंध में वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि ट्रेनो के आने-जाने के वक्त यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। खासकर अस्वस्थ व बुजुर्गो के लिये घातक है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता है। साथ ही नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की दिशा में मौके पर बल की तैनाती जरूरी है, जो ऐसे लापरवाह यात्रियों को सही राह दिखाएंगे। वहीं जरूरत पड़ने पर कार्रवाई का डंडा भी घुमा सकते हैं। परंतु ऐसा कुछ भी होता हुआ दिखाई नही देता है। परिणामस्वरूप यहां नियमों की बेखौफ होकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मनमानी का ऐसा हाल देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

99 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!