Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

उज्जैन में पुलिस की सख्त पहरेदारी, 32 चेक प्वाइंट से की जा रही हर गतिविधि की निगरानी

2 min read
Text Size:

जब से विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है। पूरे मध्य प्रदेश की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाने में जुटी हुई है। उज्जैन में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पूरे जिले की सीमा सील कर दी गई है और 32 चेक पॉइंट्स के जरिए जिले में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति और वाहन पर नजर रखी जा रही है।

उज्जैन में पुलिस की पैनी नजर

उज्जैन में प्रवेश करने वाले मार्गों पर 32 स्थानों का चयन किया गया है। इन सभी जगहों में इंदौर, देवास, बड़नगर, मक्सी, उन्हेल से आने वाले मार्गों समेत अन्य जिले की सीमा से सटे हुए मार्गों पर पहरेदारी बढ़ा दी गई है। यहां दिन-रात पुलिस जवान तैनात रहते हैं जो हर आने जाने वाले वाहन को चेकिंग कर रहे हैं। किसी भी तरह का मादक पदार्थ, शराब और नगदी जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह से मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है।’

35 लोगों पर कार्रवाई

चुनाव में जनता को किसी भी तरह से प्रलोभन ना दिया जाए इसे देखते हुए निगरानी तो रखी ही जा रही है इसके अलावा 35 लोगों को चिन्हित भी किया गया है और उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी गई है क्योंकि यह पूर्व चुनाव में गड़बड़ी कर चुके हैं। जिले में को 1824 पोलिंग बूथ है जिनमें से 203 संवेदनशील और पांच अति संवेदनशील में शामिल है। इन जगहों पर विशेष बल तनाव किया जाएगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

पुलिस की ओर से 25 एसएसटी और 24 फ्लाइंग स्क्वायड बनाई गई है। इसमें से एसएसटी शहर के संवेदनशील क्षेत्रों सहित चौराहों पर 24 घंटे निगरानी रख रही है। वहीं फ्लाइंग स्क्वाड को जैसे ही किसी भी जगह गड़बड़ी होने की सूचना मिलती है यह तुरंत ही उस क्षेत्र में पहुंचते हैं और कार्रवाई करते हैं। इन टीमों में एक अधिकारी और चार कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जो 24 घंटे ड्यूटी देते हैं और सभी की शिफ्ट 8 घंटे की होती है।

 

130 Views
What do you think?

Leave a Reply