डेटिंग ऐप पर लोगों को फंसाकर महिला ने दो महीने में लूटे 30 लाख, लंदन से एमबीए, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी कर चुकी है आरोपी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

साइबर क्राइम के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। लोगों को झांसा देने के लिए स्कैमर्स नए नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। ओटीपी बताने और किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से शुरु हुआ ठगी का सिलसिला दिनोंदिन एडवांस होता जा रहा है। अब ये अपराधी लोगों के मनोविज्ञान से खेलना जान गए हैं, इसलिए इसलिए पुलिस की तमाम गाइडलाइंस के बावजूद इन मामलों में कमी नहीं आ रही। हाल ही में गुरुग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी के भी होश उड़ा देगा।

दो महीने में लाखों की ठगी

गुरुग्राम पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम करती थी। यहां गौर करने वाली बात ये है कि 32 साल की आरोपी सुरभि गुप्ता नेब्रिटेन से एमबीए किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद उसने लंदन से एमबीए किया। वो कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम भी कर चुकी है। लेकिन इसके बाद उसने लोगों को फंसाने के लिए साइबर क्राइम का जरिया चुना। पिछले दो महीनों में वो 10 से ज्यादा लोगों को अपनी धोखाधड़ी का शिकार बना चुकी है और उनसे 30 लाख रुपये से ज्यादा ठग चुकी है। उसके दो और साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

डेटिंग ऐप पर लोगों को फंसाने का जाल

एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत कराई कि डेटिंग ऐप बम्बल पर मिली एक महिला ने उसे लूट लिया। उसने बताया कि इस ऐप पर बातचीत के बाद महिला ने मिलने की इच्छा जताई। वो एक जगह मिले और फिर शराब खरीदकर उस शख्स के घर चले गए। उसका आरोप है कि महिला ने मौका देखकर उसकी शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया और फिर उसकी सोने की चेन, आईफोन, घर में रखी नगदी, डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेकर फरार हो गई। इस शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने सुरभि गुप्ता को दिल्ली स्थिति उसके घर से गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश करने के बाद 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

111 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!