Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

चुनावी ड्यूटी के दौरान पुलिस को सेल्फी से देनी होगी लोकेशन, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

2 min read
Text Size:

 नवंबर के महीने में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसकी तारीख भी तय की जा चुकी है। 17 नवंबर के दिन मध्य प्रदेश में मतदान होगा। इसको लेकर अभी से ही पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को उनकी ड्यूटी के लिए निर्देशित कर दिया गया है। चुनावी ड्यूटी के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी के साथ मुस्तैद रहना होगा। अगर कोई भी किसी भी प्रकार की लापरवाही करता हुआ पाया गया या किसी ने भी लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को भेजनी होगी सही लोकेशन से सेल्फी

बड़ी बात यह है कि अपने ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को अपनी लोकेशन सेल्फी के जरिए रोजाना भेजनी पड़ेगी। अगर लोकेशन में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई गई या फिर किसी कार्य में गड़बड़ी पाई गई तो उसे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं चुनावी ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को मतदान वाले दिन सबसे ज्यादा सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। वहीं उन्हें यह भी जिम्मेदारी दी गई है कि वह किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत उस जगह पर जल्द से जल्द पहुंच सके और उसे हल करना होगा।

पुलिस आयुक्त ने किया सभी को निर्देशित

जानकारी के मुताबिक, पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारीयों को निर्देशित किया है। वह सभी से मैदानी हकीकत और उनकी सही लोकेशन जानने के लिए ड्यूटी के दौरान रोजाना सेल्फी भेजने की मांग कर रहे हैं। इससे ये पता किया जा सकता है कि जिस कर्मचारी की संबंधित या बीट में ड्यूटी लगाई गई है वो सही जगह ड्यूटी दे रहा है या किसी अन्य जगह पर है।

इसी वजह से रोजाना जिन कर्मचारियों की जहां ड्यूटी तय की गई है वहीं से उन्हें मौके पर संबंधित कर्मियों के साथ सेल्फी लेते हुए अपने अधिकारीयों के ग्रुप में भेजना होगी। गौरतलब है कि चुनावी ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दे दी गई है। अभी भी ट्रेनिंग दी जा रही है। सभी को उनके कार्य समझाए जा रहे हैं साथ ही उन्हें उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही है। इतना ही नहीं अब तक कई कर्मचारियों की बलवा ड्रिल करवाई जा चुकी है।

 

85 Views
What do you think?

Leave a Reply