Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

एयर इंडिया एक्सप्रेस कहलाएगी एयर एशिया, टाटा ग्रुप की दोनों कंपनियों का हुआ विलय

2 min read
Text Size:

सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया को टाटा ग्रुप द्वारा खरीद लिया गया है। ऐसे में अब इसमें कई बदलाव किए जा रहे हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई है कि टाटा ग्रुप की दोनों कंपनियां एयर एशिया और एयरलाइंस एयर इंडिया मर्ज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि एयर एशिया का नया नाम एयर इंडिया एक्सप्रेस होने जा रहा है। ऐसे में आज से एयर एशिया की सभी फ्लाइट्स एयर इंडिया एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। इसका नया लोगो और डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है।

एआईएक्स ने दिया एयर एशिया को नया नाम 

बताया जा रहा है कि इन्हें नया नाम एआईएक्स द्वारा दिया गया है। इसी बीच इंदौर के ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ने कंपनी के अधिकारीयों से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स के लिए बढ़ाने की मांग की है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस विस्तार के बाद जल्द ही फ्लाइट की संख्या में भी इजाफा कर दिया जाएगा और कई डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स के लिए इंदौर से सीधी फ्लाइट्स शुरू कर दी जाएगी।

आपको बता दे, कई सालों तक इंदौर से टाटा ग्रुप की एयर एशिया की उड़ाने संचालित की जाती थी। लेकिन कुछ साल पहले ही कंपनी ने इंदौर से अपनी फ्लाइट्स बंद कर दी थी। लेकिन कुछ समय पहले ही टाटा कंपनी ने सरकारी एयर लाइंस एयर इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस को खरीद लिया था। जिसके बाद फिर से इंदौर में फ्लाइट की शुरुआत करने की मांग लागातार उठने लगी। जहां एक तरफ कंपनी अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विस्तार कर रही है वहीं दूसरी ओर उसकी फ्लाइट बढ़ाने की मांग भी की जा रही है।

60 Views
What do you think?

Leave a Reply