90 हजार कर्मियों श्रमिकों के वेतन में बढ़ोत्तरी, अधिसूचना जारी, 2 महीने के एरियर का होगा भुगतान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

कर्मियों-श्रमिकों मजदूरों के वेतन में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही उन्हें परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का भी भुगतान किया जाएगा। जिसके साथ ही 90000 श्रमिकों कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।

कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा ठेका मजदूरों के वेतन में 389 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में प्रतिदिन के हिसाब से श्रमिकों को न्यूनतम 1176 रुपए जबकि अधिकतम 1266 रुपए का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके बेसिक में परिवर्तनीय महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी जोड़कर उनके वेतन का भुगतान उन्हें किया जाना है।

ठेका कर्मियों श्रमिकों को बड़ी राहत

बीसीसीएल और सीसीएल समेत कोल इंडिया और अन्य सहायक कंपनियों में कार्यरत ठेका कर्मियों श्रमिकों को बड़ी राहत दी गई है। वेतन में 389 रुपए तक की बढ़ोतरी से उनके वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा। सोमवार को कोल इंडिया के जीएमपी गौतम बनर्जी के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 458वीं बैठक में मजदूरों के वेतन और सामाजिक सुरक्षा में संशोधन के लिए राष्ट्रीय वेतन समझौता के तहत गठित जॉइंट कमिटी द्वारा की गई सिफारिश को मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद उनके वेतन में वृद्धि की अधिसूचना जारी की गई है।

ऐसे में कर्मियों श्रमिकों को बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलेगा। वहीं अंडरग्राउंड भत्ते और अन्य नियम और शर्तें पूर्व की तरह ही रहेंगी। कोल इंडिया के फैसले से बीसीसीएल के 6000, सीसीएल के 6000 और ईसीएल के 7000 सहित करीब 90000 श्रमिकों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

error: Content is protected !!