Skip to content
Friday, 16 October 2026
व्यापार

पति-पत्नी दोनों को मिलेगी रेगुलर पेंशन, Couple के लिए बेस्ट हैं ये 4 योजनाएं, जरूर उठायें लाभ

2 min read
Text Size:

रिटायरमेंट के पुरुष और महिलायें दोनों को ही पेंशन की जरूरत पड़ती है। ताकि छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बच्चों के सामने हाथ न फैलाने पड़ें। पति-पत्नी दोनों ही बुढ़ापे में पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में यह फायदा होगा कि इनकम बढ़ेगी, कितना जीवन के गोल्डन ऐज में कोई कॉम्प्रमाइज़ न करना पड़े। ऐसे ही कुछ योजनाओं के बारे में बताया गया है, जो कपल के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

पीएम श्रम योगी मान-धन योजना

यह  स्कीम श्रमिक वर्ग के लिए है। पति -पत्नी दोनों मिलकर योजना के तहत करीब 72 हजार रुपये सलाना पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। यदि कपल 30 साल की उम्र में 100-100 रुपये मासिक निवेश करते हैं तो 60 वर्ष उम्र पूरी होने के बाद उनकें हरमहीने 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी।

पीएम वय वंदना योजना

पीएम वय वंदना योजना , इस स्कीम का संचालन एलआईसी द्वारा होता है। पति-पत्नी दोनों मिलकर इस स्कीम के तहत 60 वर्ष उम्र के बाद 18,500 रुपये पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए दोनों को मिलकर 15-15 लाख रुपये का निवेश करना होगा। दोनों को मिलकर निवेश राशि 30 लाख रुपये होगी।

यह स्कीम भी कपल्स के लिए बेहतरीन पेंशन प्लान साबित हो सकता है। दोनों मिलकर 10000 रुपये मासिक पेंशन का लाभ 60 वर्ष उम्र के बाद उठा सकते हैं। इसके लिए दो अलग-अलग खाते खोलने होंगे। टैक्स बेनेफिट्स के भी आवेदन कर सकते हैं। 18 से 40 वर्ष का भारतीय व्यक्ति स्कीम का लाभ उठाया सकता है। 10000 रुपये पेंशन के लिए हर महीने 210-210 रुपये का निवेश करना होगा। इनवेस्टमेंट 30 वर्ष आयु में ही शुरू करना होगा।

एलआईसी जीवन शांति प्लान

यह एलआईसी के खास पेंशन प्लांस में से एक है। इसमें ज्वाइंट लाइफ अकाउंट का ऑप्शन मिलता है। इसका मिनिमम परचेज प्राइस 1.5 लाख रुपये है। पति की मृत्यु होने पर पत्नी को पेंशन मिलती है। सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एनुइटि 11,192 रुपये होती है। वहीं कम्युनिटी लाइफ के लिए मासिक पेंशन 10,576 रुपये होती है।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply