Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

बिजली कंपनी ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम, 45 लाख बिलों पर मतदान की अपील

2 min read
Text Size:

 मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है। इसी क्रम में अधिक-से-अधिक मतदान के लिए निर्वाचन कार्यालय तथा अन्य सरकारी विभागों के साथ इंदौर बिजली कंपनी द्वारा भी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। साथ ही बिजली के बिलों पर भी मतदान अवश्य करने की अपील की जा रही है। दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि सभी शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मतदान जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अपने स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्य करेंगे।

डिस्प्ले पर लिखे हैं नारे

आयोग के निर्देश पर अब बिजली कंपनी ने भी मतदाता जागरुकता कार्यक्रम शुरू कर दिया है। बिजली कंपनी के पोर्टल पर भारत निर्वाचन आयोग का मतदान के लिए अपील वाला नारा ‘हर वोट है जरूरी’ और ‘कोई भी मतदान से ना छूटे’ को प्रमुखता से डिस्प्ले किया गया है। इसके अलावा, बिजली कंपनी के पत्राचार में भी मतदान संबंधी नारों का प्रयोग किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं से मतदान की अपील

बता दें कि बिजली कंपनी इंदौर एवं उज्जैन संभाग के 15 जिलों में कार्य करती है। इन जिलों में प्रतिमाह वितरित किए जाने वाले 45 लाख बिजली के बिलों पर उपभोक्ताओं से मतदान की अपील की जा रही है ताकि मतदान को लेकर जागरूकता बनी रहे। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अमित तोमर ने कहा कि बिजली कंपनी आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मतदान केंद्रो पर बिजली व्यवस्था के लिए भी इंजीनियरों के माध्यम से समीक्षा करवा रहे हैं।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply