Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
राष्ट्रीय

सेना कमांडरों का सम्मेलन 16 अक्टूबर से

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- सेना कमांडरों के सम्मेलन का आयोजन 16 से 20 अक्टूबर 2023 तक नई दिल्ली में निर्धारित है। यह शीर्ष-स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम वैचारिक आधार पर विचार-विमर्श के लिए भारतीय सेना को महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों की सुविधा प्रदान करने का एक संस्थागत मंच है। इस वर्ष लाए गए नए प्रारूप को जारी रखते हुए, आगामी निर्धारित, सेना कमांडरों का सम्मेलन भी हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया है, जिसमें प्रथम दिवस सेना कमांडर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी वर्चुअल रूप से मिलेंगे, तत्पश्चात शेष विचार-विमर्श कार्य भौतिक प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 18 अक्टूबर 2023 को आयोजित किए जाने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर रक्षा सेना प्रमुख जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. अजय कुमार सूद भी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर एक संभाषण देंगे

193 Views
What do you think?

Leave a Reply