Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

कांग्रेस ने BJP प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। साथ ही प्रदेश में स्टार प्रचारकों का आगमन भी शुरू हो गया है। इस बीच राहुल गांधी के दौरे के दौरान लगाए गए आरोप पर अब कांग्रेस जिला सचिव द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर भाजपा उम्मीदवार पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस पूरे मामले में FIR भी दर्ज करवाई गई है।

अनूपपुर जिले के कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने भाजपा प्रत्याशी दिलीप जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। निर्वाचन आयोग से उन्होंने कार्रवाई की भी मांग कर दी है।राहुल गांधी के ब्योहारी दौरे के दौरान कांग्रेस विधायक सुनील सराफ द्वारा राहुल गांधी का स्वागत किया गया था।

जिस पर बीजेपी उम्मीदवार दिलीप जायसवाल द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर शहडोल के ब्योहारी में सुनील सराफ द्वारा राहुल गांधी के स्वागत के वीडियो को ट्रोल किया गया था। भाजपा प्रत्याशी ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी द्वारा राहुल गांधी का स्वागत करने का आरोप लगाया था।

एफआईआर दर्ज

जिस पर अब कोतमा थाने में कांग्रेस जिला सचिव चंद्रभान मिश्रा ने लिखित शिकायत देकर इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने भाजपा पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस जिला सचिव द्वारा शिकायती पत्र में कहा गया है आपत्तिजनक पोस्ट करना दंडनीय अपराध और आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। इसके साथ निर्वाचन आयोग से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की मांग कर दी है।

मामले में कोतमा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी कहा है कि भाजपा की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। भाजपा द्वारा महिला से षडयंत्र पूर्वक झूठे आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद उच्च न्यायालय द्वारा मामले को निरस्त कर प्रकरण को समाप्त कर दिया गया था। ऐसे में दोबारा से बीजेपी उम्मीदवार द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सुनील सराफ पर आदर्श आचार संहिता लागू रहते आपत्तिजनक पोस्ट करना दंडनीय अपराध है और निर्वाचन आयोग और प्रशासन को सख्त कदम उठाते हुए उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

 

150 Views
What do you think?

Leave a Reply