7 साल के बच्चे के साथ शिक्षक और संचालक ने की मारपीट, अभिवावकों और ब्राह्मण मंच ने किया स्कूल के सामने प्रदर्शन, पुतला दहन

जबलपुर के विजय नगर में स्थित जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि 7 साल के बच्चे के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट किया गया। मामले को लेकर आक्रोशित परिजनों और ब्राह्मण एकता मंच के पदाधिकारियों ने आज जॉय स्कूल संचालक के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया, इस दौरान स्कूल संचालक और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यवाही की मांग की गई। मौके पर पहुँचे वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए स्कूल संचालक और दोषी शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गई है।

स्कूल संचालक ने परिजनों से की अभद्रता

ब्राह्मण मंच के राम दुबे ने कहा कि जिस प्रकार से स्कूल के शिक्षक ने बेवजह 7 साल के बच्चे के साथ मारपीट और जब परिजन स्कूल संचालक से इसकी शिकायत करने गए तो स्कूल संचालक ने परिजनों से अभद्रता करते हुए जातिगत रूप से अभद्र टिप्पणी कर अपमानित किया गया।

पूर्व में भी इस प्रकार का रवैया स्कूल प्रबंधन के खिलाफ देखने को मिला था। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्कूल संचालक पर कार्यवाही नही की जाती है तो आगामी आने वाले समय मे ब्राह्मण एकता मंच और अभिवावक उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

82 Views

Leave a Reply