Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

रिश्वत के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित, 24 घंटे के अंदर पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई

2 min read
Text Size:

 मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जिले में 2 लाख 50 हजार की रिश्वतखोरी के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच करते हुए डीसीपी आदित्य मिश्रा ने रिश्वतखोरी के मामले में दो पुलिसकर्मी अनिल चतुर्वेदी और राघवेंद्र सिंह भदौरिया को निलंबित किया। जानकारी के अनुसार डीसीपी ने 24 घंटे के अंदर दोनों पुलिसकर्मी आरोपियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

झूठा मामला बनाकर मांगते थे रिश्वत

आपको बता दें बीते दिनों यह मामला सामने आया था। जहां दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा झूठे मामले बनाकर रिश्वत की मांग की जाती थी। वहीं इस मामले की शिकायकत लव शर्मा नाम के शख्स ने पुलिस कमिशनर से की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि आरोपी पुलिसकर्मियों द्वारा 2 लाख 50 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसे दबाव बनाकर ली गई।

सीसीटीवी के आधार पर दर्ज की गई शिकायत

शिकायतकर्ता ने बताया कि अनिल चतुर्वेदी द्वारा राघवेंद्र सिंह भदौरिया के साथ बैठकर जाने के लिए कहा गया था। जिसके एक गाड़ी में बैठाकर इतवारिया बाजार ले गए। जहां पर आरोपियों ने काली पन्नी में रखे रुपये को गाड़ी की डिक्की में रखवाया था। इस पूरे प्रकरण को सीसीटीवी के आधार पर शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। जिस पर खुद डीसीपी ने जांच पड़ताल किया। जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

170 Views
What do you think?

Leave a Reply