Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

बैतूल से इटारसी जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन से ज्यादा घायल

2 min read
Text Size:

इटारसी- आदिवासी विकासखंड केसला में राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भेजा गया। बस बैतूल से इटारसी की ओर आ रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पुल के पास बस का पट्टा टूटने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन चालक बस छोड़कर लापता हो गया, जबकि परिचालक को भी चोट आई है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतवा भेजा है।

जानकारी के अनुसार शुभम बस कंपनी की यात्री बस एमपी-48, पी 1145 के पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास खड़े ग्रामीणों ने मौके पर जाकर घायलों को बाहर निकाला, उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना एम्बुलेंस 108 को भी की गई, लेकिन पुलिस वाहन पहले पहुंचा और पुलिस वाहन में ही कई यात्रियों को अस्पताल भेजा गया। बस में सवार कई यात्रियों को सिर, हाथ, पैर, पसलियों में चोटें आई हैं। काफी देर बाद 108 एम्बुलेंस भी पहुंच गई। चोपना से भोपाल जा रहे यात्री जयदेव, रामकिशोर ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी, अचानक बस पलट गई। यात्रियों को समझ ही नहीं आया कि हादसा कैसे हुआ। मामूली रूप से जख्मी यात्री खुद बाहर निकल आए, अन्य को ग्रामीणों ने निकाला। कई यात्रियों को हादसे में चोट आई हैं। बस में कुछ स्कूली बच्चे भी थे, जो घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply