कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें वेतनमान का लाभ मिलेगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
मध्य प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जारी कर दिए गए हैं आचार संहिता कभी भी लागू की जा सकती है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 2.37 लाख शिक्षकों को बड़ा लाभ दिया गया है। क्रमोन्नति और समय मान वेतनमान का तोहफा देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि माध्यमिक शिक्षक संवर्ग को सहायक शिक्षक और उच्च श्रेणी शिक्षकों की तरह क्रमोन्नत्ति वेतनमान योजना में शामिल किए जाने की तैयारी है।
82 Views





