Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

पुलिस ने पकड़ी शराब से भरी कार, दो तस्कर गिरफ्तार

3 min read
Text Size:

इंदौर- कार से अवैध रूप से भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाले दो आरोपियो को  राजेंद्र नगर की पुलिस ने गिरफ्त में लिया है, राजेन्द्र नगर पुलिस  को चेकिंग के दौरान एक सफेद स्विफ्ट कार में भरी लाखों की अंग्रेजी शराब जप्त करने में यह  सफलता मिली है, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 70 हजार रुपए कीमत की 268 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को कार के साथ पुलिस ने जप्त किया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी 
इन्दौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। इसी दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा चेकिंग के दौरान कार से भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ने में सफलता मिली है, पुलिस अधिकारियों ने  संदिग्धों तथा अवैध नशे की गतिविधियों में लिप्त बदमाशों पर कड़ी नजर रखने के लिए सख्त चेकिंग व सघन पेट्रोलिंग के निर्देश दिए है, इन्ही निर्देशों के चलते थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु टीमों को लगाया गया था, थाना राजेन्द्र नगर की टीम द्वारा अवैध शराब का परिवहन एंव विक्रय करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक स्विफ्ट कार सफेद रंग  तीन इमली तरफ से अवैध शराब भरकर एबी रोड से जाने वाली है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल बीजलपुर तिराहे पर टीम ने पहुंचकर चेकिंग की, इसी दौरान एक सफेद रंग स्विफ्ट डिजाइर गाडी जिसका नम्बर सफेद रंग की गडवडी पुलिया की तरफ से आती हुई दिखी जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर गाड़ी भगाने का प्रयास करने लगा जिस जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को पकड़ा।

पूछताछ में खुलासा 

कार में बैठे लोगों से पूछताछ करते उन्होंने अपना नाम प्रकाश केवट निवासी ग्राम लेपा कसरावद खरगोन तथा क्लीनर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संजय केवट निवासी ग्राम लेपा कसरावद खरगोन बताया।  पुलिस द्वारा पूछताछ एवं तलाशी करने पर कार में 30 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा व्हीस्की व लंदन प्राईड प्रीमीयम व्हीस्की के क्वाटर की पेटिया मिली कुल शराब 268.92 बल्क लीटर कीमती करीबन 170100/- रुपये की मिली, जिसकी संबंध में आरोपियों ने पूछताछ पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, आरोपी प्रकाश केवट व संजय केवट को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब को मय कार के जप्त कर आरोपियो के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज किया गया है,आरोपी प्रकाश ने पूछताछ में बताया है कि शराब की दुकान का काम देखने वाले बंटी ठाकुर से 30 पेटी शराब खरीदी है और बंटी ठाकुर को पिछले 4 महीने से जानता है और करीबन 10-12 बार इसी दुकान से बंटी ठाकुर ने शराब दिलवाई है। बंटी ठाकुर की पतारसी पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपियो से पूछताछ जारी है व अन्य लोगो की संलिप्तता के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। आरोपियों का पुलिस द्वारा पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड भी लिया गया है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply