शहडोल संभाग आयुक्त को मंत्रालय भेजा, इस अधिकारी को सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 विधानसभा चुनाव से पहले मप्र शासन ने दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है, एक अधिकारी को संभाग से हटाकर मंत्रालय भेजा गया है जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें एक अधिकारी ऐसा है है जिनके  पर शासन को अभी निर्णय लेना है।

 राजीव शर्मा कोमंत्रालय भेजा, अनिल सुचारी को अतिरिक्त प्रभार 

मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा के  बैच के अधिकारी राजीव शर्मा को शहडोल संभाग के संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त कर उन्हें सचिव मप्र शासन के दायित्व देते हुए मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। इसी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के बैच के अधिकारी अनिल सुचारी को रीवा संभाग के संभाग आयुक्त के साथ साथ शहडोल संभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 राजीव शर्मा के आवेदन पर राज्य शासन को लेना है फैसला 

गौरतलब है कि शहडोल संभाग आयुक्त राजीव शर्मा ने करीब डेढ़ माह पहले स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) के तहत शासन को आवेदन दिया है, उनका आवेदन स्वीकृति के अंतिम चरण में है। राजीव शर्मा के  के आवेदन देने की खबर बाहर आने के बाद उनके भिंड से चुनाव लड़ने की कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने फ़िलहाल चुनाव लड़ने की बात से इंकार किया है, उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में काम करने की बात कही हैं।

Views Today: 2

Total Views: 120

Leave a Reply

error: Content is protected !!