Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खरगोन देवास मध्य प्रदेश

जिले में स्मार्ट मीटर का काम हुआ शुरू, अब नागरिकों को मिलेगी बेहतर बिजली सेवाएं

2 min read
Text Size:

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इंदौर शहर और जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया और दो शहरों को शत प्रतिशत स्मार्ट मीटर वाले शहरों में बदल दिया है। अब उन्होंने एक और नए शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया है। इस कदम से शहर के विद्युत वितरण में सुधार होगा, जिससे बिजली की खपत को स्मार्ट तरीके से प्रबंधित किया जा सकेगा। इससे नागरिकों को बेहतर बिजली सेवाएं मिल सकेगी।

इस शहर के 614 उपभोक्ताओं को मिला लाभ

विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अमित तोमर के आदेश के बाद झाबुआ जिले में भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम आज से शुरू हो चुका है। इस प्रक्रिया के तहत, झाबुआ शहर के सर्किट हाऊस फीडर पर गादिया कालोनी क्षेत्र में 614 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर नि:शुल्क लगाए गए हैं। यह कदम विद्युत सेवा को स्मार्ट और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा।

झाबुआ बिजली कंपनी का 7वां शहर

बता दें कि इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास, महू और खरगोन शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम प्रारंभ हो चुका है। इन शहरों में अब स्मार्ट मीटर स्वाभाविक रूप से काम कर रहे हैं। वहीं, अब झाबुआ शहर भी इस सूची में शामिल हो गया है, जहां स्मार्ट मीटर्स का काम शुरू हो चुका है जो कि कंपनी का 7वां शहर है।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply