Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
मध्य प्रदेश

लोकायुक्त ने सरपंच को रिश्वत लेते पकड़ा

1 min read
Text Size:

इंदौर- लोकायुक्त पुलिस ने ग्राम सियासा के सरपंच को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, ग्राम सियासा के सरपंच नारायण चौहान को रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा है। सरपंच ने मछलीपालन करने वाले पूरण राठौर से साल के एक लाख रुपये मांगे थे।

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत के बाद योजना बनाते हुए सरपंच को रुपये लेने के लिए बुलाया। इस पर सरपंच ने रिश्वत की राशि एक दुकान पर रखने के लिए कहा। सरपंच के कहने पर पूरण ने 80 हजार रुपये की राशि दुकान पर रख दी। उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारी और रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली। पुलिस ने दुकानदार शिवराज को भी हिरासत में लिया है।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply