Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

बच्चों को सफ़ाई-संस्कृति से संस्कारित करें: राज्यपाल श्री पटेल

2 min read
Text Size:

राज्यपाल ने सफ़ाई कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया

राष्ट्रपिता के जन्मदिवस के पूर्व राज्यपाल ने दी स्वच्छांजलि

भोपाल:- राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियों में शामिल होकर श्रमदान किया। राज्यपाल पटेल ने न्यू मार्केट परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा साफ़ किया। उन्होंने ‘स्वच्छता के लिए श्रमदान’ कार्यक्रम में उपस्थित जनों और सफ़ाई कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने इन्दौर का उदाहरण देते हुए भोपालवासियों को देश में स्वच्छता का सिरमौर बनने के लिए प्रेरित किया। न्यू मार्केट व्यापारी संघ और जन प्रतिनिधियों ने राज्यपाल पटेल को पौधा और शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि सफ़ाई संस्कृति से बच्चों को संस्कारित करें। अपने घर, परिसर को हमेशा स्वच्छ रखने की महत्ता बताएं। स्वच्छता को आदत बनाएं। बच्चों को सफाई रखने की प्रेरणा, स्वयं के आचरण और व्यवहार से दें। स्वच्छता अभियान एक दिन का अभियान नहीं है, इसे हमें साल के 365 दिन संचालित करना चाहिए।

भोपाल नगर निगम महापौर श्रीमती मालती राय उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि देश भर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत स्वच्छता पर आधारित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत एक अक्टूबर को‘स्वच्छता के लिए श्रमदान’ कार्यक्रम के तहत “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” अभियान आयोजित हुआ।

खेड़ापति हनुमान मंदिर में किया पूजन

राज्यपाल पटेल न्यू मार्केट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुँचे। उन्होंने यहाँ विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मंदिर पहुँचने पर राज्यपाल पटेल का अभिनंदन किया।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply