Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सुर्खियाँ हरदा

हादसा… मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, मची चीख-पुकार

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्र में खरीफ फसलों की कटाई कार्य प्रारंभ होने के साथ ही मजदूरों की टोलियां यहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। लेकिन, इस बीच वाहन चालकों की लापरवाही हादसे को आमंत्रण देने से बाज नही आते हैं। जिसका खामियाजा गांव के भोले-भाले मजदूरों को भोगना पड़ता है। ऐसा ही एक हादसा शनिवार शाम को ग्राम चारखेड़ा के पास हुआ है। हादसे दौरान पिकअप गाड़ी में सवार करीब 30 मजदूरों के घायल होने की खबर है। जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि कार्यो के लिये ग्राम कचनार से मजदूरों का बड़ा जत्था पिकअप में सवार होकर नर्मदा तटीय ग्राम सुरजना जा रहे थे, तभी चारखेड़ा के पास पिकअप का टायर फूट गया। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में महिला-पुरूषों को चोट आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप पलटते ही जमकर चीख-पुकार मची। जिसे सुनकर ग्रामीण गाड़ी की तरफ दौड़े। इस दौरान घयल मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं 108 की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घयल सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया है। इनमें से करीब एक दर्जन मजदूरों को भर्ती किया है। इन्हीं में से दो मजदूरों की हालत थोड़ी चिंताजनक है। हालांकि वे सब चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उन्हें उचित इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply