बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिला सशक्त वाहिनी कक्षा जिला स्तर पर कार्यालय बाल कल्याण समिति, महिला एवं बाल विकास, बाल गृह भवन में संचालित हो रही हैं। इन कक्षाओं में छात्राओं को पुलिस कांस्टेबल एवं अन्य शासकीय विभाग की परीक्षा की तैयारी नि:शुल्क कराई जाती है। इन कक्षाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राएं शासकीय विभागो में चयनित भी हो रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग हरदा संजय त्रिपाठी ने बताया कि इन कक्षाओं में निर्धन, गरीब एवं साधनहीन परिवार की 12 वी पास युवतियां प्रशिक्षण ले रही है। अब तक 7 बालिकाओं का चयन शासन के विभिन्न पदों पर हो गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि इन कक्षाओं में छात्राएं जिले के दूर दराज के गांव तथा छात्रावासों से प्रशिक्षण लेने आती है। छात्राओं को विभिन्न विभाग में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही छात्राओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण सामग्री भी दी जाती है। पुलिस विभाग एवं खेल विभाग के सहयोग से फिजिकल प्रशिक्षण भी दिया जाता है। क्लास में अब तक 55 से अधिक छात्राओं का पंजीयन हो गया है। कक्षाओं में भाग लेने के लिए इच्छुक कक्षा 12 वी पास युवतियां कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकते है।

Views Today: 2

Total Views: 132

Leave a Reply

error: Content is protected !!