Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

संसद में दो अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रदेश के 10 बच्चे

2 min read
Text Size:

भोपाल- प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 10 बच्चों को संसद भवन को देखने का मौका मिलेगा। ये बच्चे दो अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में होने वाले नो योर लीडर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें छह से 12 साल के बच्चे भाग लेंगे। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर हर राज्य से 10-10 बच्चों का चयन कर उन्हें नई दिल्ली स्थित संसद में होने वाले कार्यक्रम में शामिल किया जाता है, ताकि बच्चे देश के महापुरुषों के बारे में जान सकें।

इसके लिए एनसीईआरटी की ओर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश जारी किए हैं। इस कार्यक्रम के लिए चयनित बच्चों से संबंधित महापुरुषों के संबंध में भाषण तैयार कराकर मंगाया गया है।
इस प्रक्रिया के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले से दो-दो बच्चों के नाम एनसीईआरटी को भेजे गए हैं। एनसीईआरटी इनमें से 10 बच्चों का नाम चयनित कर नई दिल्ली के लिए आमंत्रित करेगा। इसमें जिन बच्चों को दिल्ली से घर की दूरी एक हजार किमी तक होगी, उन्हें हवाई यात्रा से बुलाया जाएगा। वहीं जिनके घर की दूरी इससे कम होगी। उन्हें सेकंड व थर्ड एसी ट्रेन से नई दिल्ली बुलाया जाएगा।

177 Views
What do you think?

Leave a Reply