नई दिल्ली- भारतीय रेलवे अपने व्यापक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के साथ स्वच्छ भारत अभियान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रेल मंत्रालय इस अभियान के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास के साथ 02.10.23 तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक हरित और अधिक पर्यावरण-अनुकूल रेलवे प्रणाली को बढ़ावा देना है। इस वर्ष, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय ने संयुक्त रूप से स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान (02.10.2023 तक) भी शुरू किया है, जिसका रेल मंत्रालय भी एक हिस्सा है। एसएचएस की गतिविधियों को स्वच्छता पखवाड़े की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के साथ एकीकृत किया गया है। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की थीम कचरा मुक्त भारत है। प्रधानमंत्री के उत्साह और मार्गदर्शन के साथ, भारतीय रेलवे ने वर्ष 2014 से पहले की तुलना में स्वच्छता के स्तर में एक आदर्श परिवर्तन देखा है।
रेल मंत्रालय 1 अक्टूबर को चलाएगा व्यापक स्वच्छता अभियान

Text Size:
113 Views
What do you think?






