Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

2 min read
Text Size:

बालाघाट- मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सली उन्मूलन में लगे हॉकफोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच तडक़े मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ रूपझर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कुंदल-कोद्दापार और सोंगुदा के जंगल में तहुई है। इस मुठभेड़ में एक 14 लाख के इनामी नक्सली टाडा दड़ेकसा दलम का सक्रिय नक्सली कमलु मारा गया है। वहीं, कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। घटना के बाद बालागाट आइजी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और सीईओ हॉक घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, फिलहाल हॉकफोर्स के जवान मुठबेड़ में घायल हुए नक्सलियों का सर्चिंग अभियान चला रही है।
दशकों से नक्सली समस्या से जूझ रहे बालाघाट जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नक्सली उन्मूलन किया जा रहा है। इसी के तहत सडक़े पुलिस की सर्चिंग टीम को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली मारा गया है। फिलहाल, घटना के बाद आईजी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और सीईओ हॉक मौके पर मौजूद हैं।
दरअसल, मामला सुबह रूपझर थाना इलाके में कुंदल-कोद्दापार और सोंगुदा के जंगल का है।

जब एसडीजी बिरसा हॉकफोर्स जंगल सर्चिंग पर निकला था। इस दौरान नक्सलियों ने अचानक पुलिस जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलि टीम की तरफ से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। मरने वाले नक्सली की पहचान 25 वर्षीय कमलु के रूप में हुई है। ये नक्सली दलम टाडा दडेकसा गैंग का सक्रिय सदस्य था और इसपर 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
यह इस वर्ष की तीसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में बालाघाट पुलिस ने 14-14 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली एरिया कमांडर और गार्ड भोरम देव में एरिया कमांडर, टांडा दलम और वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही एसीएम सुनीता और नक्सली कबीर की गार्ड रही खटिया मोचा दलम में एसीएम और वर्तमान में विस्तार दलम में सक्रिय सरिता को मार गिराया था। उनके पास से बंदूके, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलहा और खाने-पीने की सामग्री बरामद की गई थी। बीते वर्ष बालाघाट पुलिस ने छह बड़े नक्सलियों को मार गिराया था।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply