620 व्यक्तियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विश्व हृदय दिवस पर शुक्रवार को जिला चिकित्सालय हरदा में हृदय स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क उपचार किया गया है। जिसमें हरदा की प्रसिद्ध डॉ. शैली माहेश्वरी कार्डियोलॉजी द्वारा अपनी नि:शुल्क सेवाएं शिविर में दी गई है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उदघाटन कृषि मंत्री कमल पटेल म.प्र. शासन द्वारा किया गया है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष शर्मा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय स्टॉफ, आईएमए के सदस्यो-डॉ, एवं श्री स्वामी समर्थ नर्सिग एवं पैरामेडिल कालजे के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रैली शहर के मुख्य मार्गो से निकाली गई है। जिसमें हृदयरोग संबंधी एवं स्वस्थ्य रहने संबंधी जानकारी प्रदान की गई है। रैली में हृदयरोग से संबंधित डॉ. कैलाश सिंह, डॉ. एके सेंगर, प्रसूति रोग से संबंधित-डॉ.शैलजा महाजन, डॉ. ममता जीवने, पैथालॉजिस्ट डॉ. अली, डॉ. गोपाल कश्यप, सर्जन के द्वारा किया गया। शिविर में जनरल ओपीडी 620 में से हृदय रोग परीक्षण संबंधित- 276, नेत्ररोग से सबंधित-2, हाईपरटेंसन-72, ओरल स्क्रीनिं 6, बेस्ट स्क्रीनिंग 6, डायटबेेटिक-49, सर्वाइकल केन्सर स्क्रीनिंग 3 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क उपचार किया गया।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!