अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ ने नगर पालिका के कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सयुंक्त कलेक्टर केसी परते को ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि कर्मचारियों के द्वारा अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए हंै। लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों एवं विनियमित स्थाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करने पर कर्मचारी कामबंद कर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देते समय भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश निकुम, जिला सहमंत्री प्रबल पवार, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी, दैवेभो कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशंकर बुनकर, जिला उपाध्यक्ष प्रेम बलिया, प्रेम बलिया सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
यह हैं मांगे
नगर पालिका परिषद में वर्षों से विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्त दैवेभो एवं विनियमित स्थाईकर्मियों का शीघ्र अति शीघ्र नियमितीकरण किया जाए। विभिन्न विभागों में कंप्यूटर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के पद सृजन कर नियमितिकरण किया जाए। नपा में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी एवं विनियमित स्थाईकर्मी का कार्य करने के दौरान यदि कोई कर्मचारी दुर्घटना ग्रस्त होता है तो संबंधित कर्मचारी को मेडिकल सुविधाएं दिए जाने के आदेश जारी किए जाए। सफाईकर्मियों की तरह नपा में कार्यरत अन्य दैनिक वेतनभोगी और विनियमित स्थाईकर्मियों को भी दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपए रुपए का लाभ दिए जाए। विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी/ विनियमित स्थाई कर्मचारियों में से यदि किसी भी कर्मचारी का विभागीय कार्य करने करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होता है या फिर उसकी मृत्यु होती है तो संबंधित कर्मचारी के परिवार के सदस्य को समकक्ष पद पर नियुक्ति किया जाए एवं नपा में कार्य करवाने की ठेका प्रथा बंद की जाए।

