रासेयो की परेड चयन प्रक्रिया संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड चयन प्रक्रिया हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन हरदा डिग्री कॉलेज में किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के 10 प्रतिभागी शामिल हुए। चयन प्रक्रिया में सांस्कृतिक परेड व प्रमाण पत्रों के मापदंडो के आधार पर स्वयंसेविकाओं का चयन किया गया। दो प्रतिक्षा सूची में चयनित हुए। तीन प्रतिभागी तय ऊंचाई मापदंड न होने के कारण प्रतियोगिता से बाहर किए। चयन समिति में अध्यक्ष के रूप में डॉ.संगीता बिले प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय, हरदा सदस्य के रूप में विजय अग्रवाल प्राचार्य आदर्श महाविद्यालय हरदा, सत्येन्द्रसिंह परिहार जिला संगठक हरदा डिग्री कॉलेज, डॉ. धर्मंेन्द्र शाक्य आर्दश महाविद्यालय हरदा, कपिल दुबे एनसीसी अधिकारी हरदा डिग्री कॉलेज हरदा, डॉ.मनोरमा चौहान उपस्थित रही। हरदा डिग्री कॉलेज के संचालक गिरीश सिंहल एवं डॉ.अभिलाषा सिंहल ने चयनित स्वयंसेविकाओं को बधाई दी। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक नीरज गुर्जर का विशेष योगदान रहा। चयनित स्वयंसेविकाओं में दुर्गा कोगे हरदा आदर्श महाविद्यालय, नमामि गुहा हरदा डिग्री कॉलेज, अनुष्का शर्मा शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, प्रीति काकोड़िया शासकीय आदर्श महाविद्यालय, सीमा ठाकरे हरदा डिग्री कॉलेज एवं प्रतिक्षा सूची में कृतिका नागले लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, विनस निमारे शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा का चयन किया गया। जिला स्तर पर सभी कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मेहरा, हर्षा जायसवाल लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, तपिश सोलंकी हरदा आदर्श महाविद्यालय, डॉ.शारदा द्विवेदी शासकीय महाविद्यालय सिराली, कंचना चौहान होलीफेथ महाविद्यालय से उपस्थित रही।

136 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!