किसानों की फसल नुकसानी का मुद्दा उठा, लगे नारे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। किसान कांग्रेस की अगुवाई में किसानों ने शुक्रवार को क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों अपनी आवाज बुलंद की है। यहां कलेक्ट्रेट के मुख्यद्वार के सामने किसान कांग्रेस ने धरना दिया। धरना-प्रदर्शन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष केदार सिरोही समेत अअन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर श्री टाले ने कहा कि किसानों की मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है। उन्होंनें कहा कि इसी दिन प्रदेश मे मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय पर आए थे। उन्होंनें अनेक विकास कार्यों की सौगात देने की घोषणा की है। लेकिन, इन सबके बीच क्षेत्र का किसान जो फसल नुकसानी से जूझ रहा है, उसको लेकर कुछ नही कहा। ये क्षेत्र के किसानों के लिये दुखदायी है। क्योंकि, खरीफ फसल गंवा चुके किसान आर्थिक समस्याओं से दो-चार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि समेत प्रशासनिक अमला सभाओं में व्यस्त हैं। श्री टाले ने मोरंण गंजाल योजना को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि योजना अंतर्गत पर्यावरण संबंधी अनुमति नही मिली है। बावजूद चुनावी समय में इसका जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। किसान नेता केदार सिरोही ने कहा कि वर्ष 2022 का खरीफ फसलों की बीमा राशि अब तक नही मिली है। जो कि किसानों के साथ छलावा समान है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने सरकार के रवैये को किसान विरोध करार देते हुए अपना विरोध जताया है। इस मौके पर कांग्रेसियों ने सोसायटियों से खाद वितरण का मुद्दा भी उठाया। धरने में किसान कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर पटेल, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सारण, खिरकिया ब्लाक अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, अनिल सुरमा, राम इनानिया, अधिवक्ता अनिल जाट, शिवम सिरोही, जितेन्द्र जाट, महेंद्र काशिव, राहुल पवारे सहित अन्य किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

error: Content is protected !!