यह बात गलत है…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के परशुराम चौक स्थित एमपीईबी के मुख्यद्वार के पास का दृश्य है। जो यह दर्शाता है कि शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। हांलाकि इसकी मुख्य वजह सफाई कर्मचारियों की हड़ताल है। कर्मचारी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर है। जिसके चलते सफाई व्यवस्था ओर ज्यादा लड़खड़ा गई है। जिसका खामियाजा आम जनता को भोगना पड़ रहा है। इस संबंध में शहर के जागरूक नागरिकों का कहना है कि वैसे ही लोगों को मौसमी बीमारियों ने घेर रखा है। ऊपर से शहर में जगह-जगह गंदगी का आलम है, जो समस्या को ओर ज्यादा बढ़ाता है। उन्होंनें यह भी कहा कि गंदगी की वजह से मच्छर पनपने के साथ-साथ दूर-दूर तक दुर्गंध का माहौल रहता है। सबसे बुरा हाल प्रताप कॉलोनी का है। जहां पानी के ढोह बीमारियों फैसले का कारण बने हैं। वहीं दूसरी ओर संबंधित नगर पालिका को इस दिशा में कारगर कदम उठाने की जरूरत है, ताकि शहरवासियों को गंदगी से निजात मिल सके। क्योंकि, इन सबके अभाव में लोग दो टूक कह रहे हैं, कि यह बात गलत है।

145 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!