संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों का चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों नर्मदपुरम संभाग में इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें हरदा जिले के तीन खिलाड़ी आदित्य पिता राधेश्यम कलमे, अथर्व पिता प्रदीप तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंडर 17 गु्रप में अपनी जगह बनाई और अंडर 14 गु्रप में निराली पिता आशीष गुर्जर ने जगह बनाई। ये तीनों खिलाड़ी 3 अक्टूबर से मुरैना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नर्मदपुरम संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी रामनिवास जाट, डीएसओ उमा पटेल, जिला समन्वयक सलमा खान और प्रशिक्षक अनंत यादव ने बधाई दी।

150 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!