सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आज से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय अग्रवाल विश्रांति भवन में 30 सितंबर से पितृों के लिए तर्पण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। प्रतिदिनि सुबह 8 बजे से 9 बजे तक तर्पण कराया जाएगा। आयोजन में अनिल अग्रवाल द्वारा सारी व्यवस्था की जाएगी। जिसमें आने वालों को तांबे या पीतल की परात या बड़ी प्लेट, एक ताम्बे का लोटा, आचमनी, दो प्लेट प्रतिदिन लेकर आना होगा। अन्य सामग्री धर्मशाला में नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार तर्पण का जल हमारे पितृो को तो तृप्त करता ही है, साथ में लाखों जीवो को भी तृप्त करता है। बहुत सी तड़पती भूखे प्यासे जीवों की आत्माएं दुख उठाती रहती हैं, हमारे द्वारा दिया हुए तर्पण के जल से उन्हें तृप्ती मिलती है। जिसका परिणाम शब्दों में नहीं कहा जा सकता। लाखों का दान भी तर्पण के जल के आगे छोटा साबित होता है, इसलिए हमें पितृपक्ष में 15 दिन तक तर्पण जरूर करना चाहीए।

125 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!