Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

भेदभाव शब्द की उत्पत्ति का जनक इंसान है भगवान नहीं : जय किशोरी

1 min read

 

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रख्यात कथा वाचिका जया किशोरी के मुखारविंद से शहर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई को मायरो की कथा प्रारंभ हो गई है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने सपरिवार विधि विधान से पूजा कर भगवान श्री गणेश का आवाहन किया। कथा में प्रवचन देते हुए कथावाचिका जया किशोरी ने उपस्थित धर्म श्रोताओं को अपने भजनों पर झूमने पर विवश कर दिया। जया किशोरी ने कथा प्रसंग के बीच अपनी मधुर वाणी से भजनों पर महिलाओं और बच्चों को मंत्र मुग्ध कर दिया। जया किशोरी ने कथा प्रसंग में भगवान और इंसान के बीच भेदभाव शब्द पर फोकस करते हुए कहा कि इंसान का कहना है कि भगवान ने भेदभाव शब्द की उत्पत्ति की है। लेकिन मेरा मानना है कि इस शब्द की उत्पत्ति का जनक स्वयं इंसान है। इसलिए हमारे समाज के लोगों को इससे बचना चाहिए।

116 Views
116 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply