Skip to content
Sunday, 1 November 2026
भोपाल

बदले भी जा सकते हैं घोषित चेहरे

2 min read
Text Size:

भोपाल- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की तीन सूचियां भले ही जारी कर दी हों लेकिन पार्टी अभी भी पूरी तरह से प्रत्याशियों को लेकर कॉन्फिडेंट नजर नहीं आ रही है। पार्टी की ओर से अब इन प्रत्याशियों का फीडबैक लिया जा रहा है। दरअसल जमीन पर ये जानने की कोशिश की जा रही है कि प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद विधानसभा में माहौल क्या बन रहा है। जनता और कार्यकर्ता दोनों क्या कह रहे हैं। इसके लिए पार्टी की ओर से विधानसभा में कॉल करके आमजन से राय ली जा रही है। उनसे पूछा जा रहा है कि उनका प्रत्याशी कैसा है। जनता जनार्दन के साथ ही पार्टी वर्कर से भी बातचीत कर विधानसभा में अंडरकरेंट चैक किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से विधानसभा में खंगाली गई प्रत्याशी की जमीन में निगेटिव फीडबैक भी मिल रहा है। किसी प्रत्याशी को बाहरी बताया जा रहा है तो किसी के व्यवहार को खराब। इतना ही नहीं कई सीटों पर प्रत्याशी का नाम सामने आते ही खुलकर नाराजगी सामने आ चुकी है। कई नाखुश कार्यकर्ता त्यागपत्र भी दे चुके हैं। ऐसे में पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
भाजपा अब तक प्रत्याशियों की तीन सूचियां जारी कर चुकी है, जिसमें 79 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। पहली दो सूची में भाजपा ने 39-39 नाम जारी किए थे। तीसरी सूची में सिर्फ एक नाम घोषित किया था। इतना ही नहीं भाजपा ने अपनी पहली सूची अगस्त महीने में ही घोषित कर दी थी। अब 151 सीटें शेष रह गई हैं जहां भाजपा को प्रत्याशी का नाम सामने लाना है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply