हम कॉन्फिडेंस इसलिए जारी की सूची, हमारा नेतृत्व MP के चारों कोनों पर मुस्तैद- वीडी शर्मा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन के अवसर पर कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। वहीं इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ता महाकुंभ को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कार्यकर्ता महाकुंभ में 64 हजार 500 बूथ से चयनित लोगों को आमंत्रित किया था। यह भाजपा का अब तक अब तक का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता को महाविजय का संकल्प दिलाया है।

दूसरी सूची पर बोले

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की दूसरी सूची देरी से जारी होने पर वीडी शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों के चलते दूसरी सूची देर से आई है। उन्होंने कहा, हम कॉन्फिडेंट हैं इसलिए 39 प्रत्याशियों की दो सूचियां इतनी जल्दी जारी की गई है। इस बार हमारा वरिष्ठ, अनुभवी और संघर्षशील नेतृत्व मध्य प्रदेश के चारों कोनों पर मुस्तैद है।

सुरजेवाला पर साधा निशाना

भाजपा की ओर से जारी दूसरी सूची पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की ओर से किए गए ट्वीट का भी वीडी शर्मा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला ने कभी कोई पार्षद का भी चुनाव नहीं लड़ा।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!