Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

आरा मशीन रोड को आदर्श मार्ग से जोड़ने से बस स्टेंड से सीहोर नाका जान होगा आसान

2 min read
Text Size:

संत हिरदाराम नगर- बैरागढ़ की सघन आवासीय बस्ती वाले आरा मशीन रोड को चोड़ा कर इसे आदर्श मार्ग से जोड़ दिया जाए तो बस स्टेंड से सीधे सीहोर नाके तक जाना आसान हो जाएगा। मेन रोड पर ट्रेफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी मार्ग का उपयोग वैकल्पिक पहुंच मार्ग के रूप में हो सकता है।आदर्श मार्ग योजना के तहत नगर निगम ने पिछले दिनों बलिदानी प्रेम रामचंदानी मार्ग पर नए सिरे से डामरीकरण किया। यहां सेंट्रल वर्ज भी बना है। बीच में बिजली के खंभे लगे हैं। यही मार्ग आरा मशीन रोड पर खत्म होता है। आरा मशीन रोड अतिक्रमण के कारण सिकुड़ चुका है। यहां से अतिक्रमण हटाकर इसे चौड़ा किया जाए तो यातायात की दृष्टि से यहां सुगम आवाजाही हो सकती है। जिन वाहनों को बैरागढ़ बस स्टेंड से सीहोर नाके जाना है वे इस मार्ग का उपयोग कर बिना रूकावट के जा सकते हैं, इससे बैरागढ़ मेन रोड पर यातायात के बढ़ते दबाव को कम किया जा सकता है। राजधानी से सीहोर एवं इंदौर तरफ जाने वाले वाहन बस स्टेंड से आदर्श मार्ग व आरा मशीन रोड से होकर सीहोर नाके की ओर जा सकते हैं।

कार निकलने में भी होती है परेशानी

यातायात सुधार की दृष्टि सड़कें चौड़ी होना जरूरी है। आरा मशीन रोड किसी समय काफी चौड़ा नजर आता था। अब यह सिकुड़ चुका है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने से नागरिकांे को सुविधा होगी। नगर सुधार समिति मंच भी सड़कें चौड़ी करने का सुझाव दे चुका है। कपड़ा व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक दीपानी का कहना है किवाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम को सड़कें चौड़ी और सुंदर बनाने का प्रयास करना चाहिए।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply