Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

27- 28 अक्टूबर को धुआंधार में होगा नर्मदा महोत्सव

2 min read
Text Size:

भोपाल- हर साल की तरह इस साल भी नर्मदा महोत्सव की तैयारी जबलपुर में शुरू हो गई है। आगामी 27 और 28 अक्टूबर को संगमरमर वादियों के बीच नर्मदा महोत्सव का कार्यक्रम होगा जिसमें की प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक, सुनिधि चौहान, मालिनी अवस्थी, शोभा मुद्गल और लखबीर सिंह लक्खा शामिल होंगे। राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम पर्यटन विकास निगम द्वारा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल की ओर से अभी तक राष्ट्रीय स्तर के साथ कलाकारों के नाम तय किए गए हैं। इसमें अलका याग्निक, सुनिधि चौहान, शोभा मुद्गल और मालिनी अवस्थी के अलावा भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा का नाम भी तय किया गया है।

सभी कलाकारों की सहमति भी लगभग मिल चुकी है, सभी के नाम की अंतिम मंजूरी के लिए संस्कृति मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। 27 अक्टूबर को नर्मदा महोत्सव के उद्घाटन के समय गायिका अभिलिप्सा पांडा, मालिनी अवस्थी, ममता जोशी का नाम तय किया गया है। जबकि 28 अक्टूबर को अलका याग्निक, सुनिधि चौहान, शोभा मुद्गल और लखबीर सिंह लक्खा अपनी सुमधुर आवाज का जलवा बिखरेंगे।
जबलपुर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल ने इस बार तय किया है कि नर्मदा महोत्सव के आयोजन में जनप्रतिनिधि एवं राजनेताओं का दखल नहीं होगा। यह लोग कार्यक्रम स्थल तक तो पहुंच सकते हैं लेकिन उनका स्थान दर्शकों के बीच में ही होगा। उन्हें ना तो उद्घाटन के वक्त मंच पर आमंत्रित किया जाएगा और ना ही समापन समारोह के समय। इस निर्णय की वजह निर्वाचन आयोग की सख्ती बताई जा रही है। इस आयोजन के वक्त तक संभवत आचार संहिता भी लग चुकी होगी।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply