खेजड़ली के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन मध्य प्रदेश के बैनर तले रविवार को अमर शहिद मां अमृता देवी विश्नोई की पुण्यतिथि के अवसर पर खेजड़ली के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन के मप्र अध्यक्ष सुहागमल पंवार ने बताया कि विश्नोई संत आश्रम नेमावर में आयोजित कार्यक्रम में मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा नीमगांव के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, विश्नोई मंडल खातेगांव के अध्यक्ष जगदीश साहू, विश्नोई न्याय समिति के अध्यक्ष हीरालाल पटेल एवं समाज के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अमर शहीद मां अमृता देवी विश्नोई एवं 363 खेजड़ली के शहीदों को पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों की याद में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया। संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आगामी समय में योजना बनाकर पौधरोपण किया जाएगा। शहर में लंबे समय से विश्नोई समाज की शहीद अमृता देवी की प्रतिमा स्थापित करने का काम अधूरा है। समाज ने नगर पालिका, स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन से इस संबंध में कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन इस मांग की अनदेखी की गई है। ऐसे में समाज में जिम्मेदारों की अनदेखी से रोष दिख रहा है।

80 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!