Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

योजनाओं के आवदेन लगाने में की जा रही मदद

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में विगत दो वर्षों से महाड़ संस्था द्वारा मजदूर सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। संस्था के माध्यम से गांव-गांव में ई-श्रम कॉर्ड, आयुष्मान भारत योजना कॉर्ड, संबल योजना, मनरेगा, लाड़ली बहना योजना और लाड़ली बहना आवास योजना के आवेदन करने में मदद की जा रही है। इसके साथ ही मजदूरों के दस्तावेज जैसे समग्र ई-केवायसी, आधार कॉर्ड अपडेट, समग्र आईडी सुधार, वोटर आईडी, डीबीटी और खाते में केवाईसी करवाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

हजारों मजदूर हुए लाभान्वित

इस संस्था के प्रयासों से अनेक पात्र हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। विगत दो वर्षों में संस्था द्वारा विभिन्न योजनाओं के लगभग 65 हजार 279 आवेदन जमा कराए गए। इसमें 39 हजार 399 पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिला है। उल्लेखनीय है कि महाड़ संस्था विगत दो साल से मज़दूर हेल्प लाइन और महिला हेल्प लाइन का संचालन जिले में कर रही है। यह गांव गांव में सार्वजनिक स्थलों आंगनबाड़ी केंद्र एवम पंचायत में प्रमोशन भी कर रही है।

ठेकेदार से बकाया मजदूरी दिलाई

मालूम हो कि पिछले दिनों ग्राम कचनार के दो मजदूर बोरबेल मशीन पर तेलंगाना में कार्यरत थे। उन दोनों मजदूरों को मालिक न घर आने दे रहा था और न ही उनकी बकाया मजदूरी का भुगतान कर रहा था। मजदूरों ने मजदूर हेल्पलाइन पर सहायता के लिए संपर्क किया। फिर मजदूर हेल्पलाइन की टीम ने मजदूर के परिवार से सम्पर्क किया। तेलंगाना टीम एवं प्रशासन के सहयोग से मजदूरों को अपने अपने घर लाया गया और बकाया उन्हें मजदूरी भी दिलाई गई।

113 Views
113 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply