पं. रामेश्वरदास गार्गव स्मृति सम्मान समारोह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय नार्मदीय धर्मशाला में आयोजित पं.रामेश्वरदास गार्गव स्मृति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए नगर के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। मप्र राष्ट्र भाषा प्रचार सामिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के सूत्रधार एवं जिला संयोजक ज्ञानेश चौबे ने बताया कि वर्ष 2023 के लिए चिकित्सक स्व.दिलीप विपट एवं साहित्यकर स्व.श्याम साकल्ले को मरणोपरांत एवं हरदा की माटी के लाल आईएएस प्रकाश जांगरे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्व. डॉ. दिलीप विपट के परिवार से विक्रम विपट, स्व.श्याम साकल्ले की पुत्री ऋचा साकल्ले व पुत्र राघवेंद्र साकल्ले ने सम्मान व स्मृति चिन्ह प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.कैलाश सिंहल ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी में पुरातन भारतीय परम्पराओं की अभिव्यक्ति के साथ आधुनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की भी अपूर्व क्षमता है, हिंदी अब केवल भारत ही नही वरण विश्व के अनेक देशों में बोली व समझी जाने वाली भाषा बन चूंकि है। दुनिया के अनेक देशों में लोग हिंदी सीखने के लिए उत्साहित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.आंनद झंवर ने सम्मानित डॉ.विपट एवं साहित्यकार श्याम साकल्ले को याद करते हुए उनकी सेवाओं और कार्यों को वंदनीय एवं अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर मप्र राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के प्रादेशिक सदस्य डॉ.नरेंद्रदत्त गार्गव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.श्रीरंग मजूमदार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा गार्गव द्वारा एवं आभार शिशिर गार्गव द्वारा ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती विनीता रघुवंशी, चंद्रगोपाल सोनी, हरिमोहन शर्मा, एलएन पाराशर, रेखा पटेल, अंजू भायरे, सुनील बागरे, सुनील तिवारी, पीयूष उपाध्याय, राजू अग्रवाल, गोविंद सोनी, अनूप जैन, हर्षित बंसल, ज्ञानेश उपाध्याय, नितेश चंद्रवंशी समेत नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!