Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

डॉ. एलएन पाराशर बने अध्यक्ष

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय विवेकानंद काम्प्लेक्स में मनाए जाने वाले गणेशोत्सव की बहुप्रतीक्षित समिति के गठन को आज अंतिम स्वरूप दिया गया। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. एलएन पाराशर को अध्यक्ष बनाया गया।  उपाध्यक्ष डॉ.नवीन जैन, यामीन खान, सचिव गणेश माहेश्वरी, सह सचिव संदीप बंसल एवं सुदेश राठौर, कोषाध्यक्ष कपिल काबरा, सह कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल बनाए गए।    समिति के संरक्षक शरण अग्रवाल, डीके ओझा एवं महेश मूंदणा को बनाया गया। इसी प्रकार महिला इकाई में विनीता बंसल को अध्यक्ष, मीना ओझा सचिव, सह सचिव श्रीमती सरिता माहेश्वरी, श्रीमती रुखसाना तथा संरक्षक मंडल में रमा काबरा, दीपमाला पाराशर, आनंद प्रभा जैन, अर्पणा मूंदणा बनाई गई। उपाध्यक्ष श्रीमती छाया बंसल तथा छाया राठौर, ममता राजपूत को मनोनीत किया गया।

138 Views
138 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply