मप्र सरकार फिर लेगी 5 हजार करोड़ का कर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- राज्य सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए चुनाव के पूर्व बाजार से लगातार कर्ज ले रही है। अब 26 सितंबर को बाजार से पांच हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया जाएगा। यह कर्ज रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से गवर्मेंट सिक्यूरिटी का विक्रय कर तीन हिस्सों में लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पहला कर्ज दो हजार करोड़ रुपये का होगा, जिसका पूर्ण भुगतान छह वर्ष बाद किया जाएगा। दूसरा कर्ज एक हजार करोड़ रुपये का होगा, जिसका भुगतान 15 वर्ष बाद होगा और तीसरा कर्ज दो हजार करोड़ रुपये का होगा, जिसका पूर्ण भुगतान 21 वर्ष बाद किया जाएगा।
राज्य सरकार ने बाजार से एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज उठाया था। इससे पहले सात सितंबर की सूचना से बाजार से एक हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार बाजार से कुल आठ हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। नया कर्ज मिलाकर यह कुल राशि 13 हजार करोड़ रुपये की हो जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार पर तीन लाख 31 हजार 651 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया है।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!