Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

भोपालवासी 28 को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं.धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में कर सकेंगे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

1 min read
Text Size:

भोपाल- इस बार अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भोपालवासियों को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में गणेश विसर्जन का सौभाग्य मिल सकेगा। यह जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी। उन्होंने बताया कि पूज्य माता-पिता स्व. कैलाश सारंग-प्रसून सारंग की पूण्य-स्मृति में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से 27 एवं 28 सितंबर को पीपुल्स मॉल के पीछे दोपहर 2 बजे से हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है।

इससे पहले 26 सितंबर को अन्ना नगर चौराहे से दोपहर 3 बजे से करीब 20 किलोमीटर लंबी विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को कथा स्थल पर ही सुबह 10 बजे से दिव्य दरबार के साथ ही अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश भगवान के पूजन के साथ ही गणेश विसर्जन भी होगा। यहां भोपालवासी अपने घरों में विराजे गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। इसके लिये कथा स्थल पर विसर्जन कुंड भी बनाये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस भव्य आयोजन में देशभर से 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply