Skip to content
Sunday, 1 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

अक्टूबर से लागू होगी चुनाव आचार संहिता

1 min read
Text Size:

भोपाल- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर से पहले लगने की संभावना जताई जा रही है। मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन 4 अक्टूबर को होना तय माना जा रहा है। मतदाता सूची में संशोधन के लिए लगभग 50 लाख आवेदन मिले थे। जिनमें से 43 लाख आवेदनों का निराकरण हो चुका है। शेष आवेदनों का निराकरण इसी माह हो जाने की संभावना जताई जा रही है।

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है, कि मतदाता सूची प्रकाशन की अधिसूचना जारी होने के बाद आदर्श आचार संहिता 15 अक्टूबर से लागू हो जाएगी। नवंबर माह के अंत में मतदान और परिणाम के नतीजे भी आने की संभावना जताई जा रही है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या लगभग 19 लाख होगी। इस बार के चुनाव में 80 साल की उम्र पार कर चुके दिव्यांगों और बुजुर्गों को घर से ही मतदान करने की सुविधा मिलेगी।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply