Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि मध्य प्रदेश हरदा

कृषि मंत्री ने जारी किया टोल फ्री नंबर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18002091111 जारी किया है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने किसानों से कहा कि उनकी फसल का अगर कुछ भी नुकसान होता है तो सरकार उनके साथ खड़ी है, किसानों की फसल नुकसान की एक-एक पाई की भरपाई सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी फसल की क्षतिपूर्ति की सूचना टोल फ्री नंबर 18002091111 पर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन कृषि विभाग के कार्यालय, ग्राम सेवक या बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को दें, ताकि उनका सर्वे कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसान भाई फसल बीमा एप अथवा मोबाइल के माध्यम से भी फसल क्षति की सूचना दे सकते हैं।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply