आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 16 का नजारा है। जहां बीच सड़क पर पेयजल की लाइन अव्यवस्था का मुख्य कारण बना हुआ है। क्योंकि, पाइप फूटने की वजह से यहां सुबह-शाम पानी व्यर्थ बहता है। जिस पर संबंधित जल उपभोक्ता का मानो ध्यान नही है। जिसके चलते यहां सड़क पर पानी ढोह भरे रहते हैं। जिसके चलते आने-जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह समस्या कई महिनों से यूं ही बरकरार है। यह कोई नपाकर्मियों की लापरवाही नही बल्कि संबंधित उपभोक्ता की अनदेखी कहलाएगी, जो अपनी पाइप लाइन की सुध तक नही ले रहे हैं। जिससे सड़क पर अव्यवस्थाओं का आलम है। उन्होंनें नप को ऐसे लोगों को सख्त हिदायत देने की जरूरत है, ताकि व्यप्त समस्या का समाधान हो सके। क्योंकि, इन सबके अभाव में लोग दो टूक कह देते हैं, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है…

165 Views




