Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

बारिश से उखड़ी सडक़ें बनी परेशानी का सबब

3 min read
Text Size:

भोपाल- सितंबर में हुई तेज बारिश ने राजधानी की सडक़ें उखाड़ दी हैं। शुरुआती आंकलन में अभी करीब डेढ़ हजार किलोमीटर लंबी 500 से ज्यादा सडक़ों के जर्जर होने की बात सामने आई है। कई सडक़ें तो ऐसी हैं, जिन पर 2 फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। अभी कुछ दिन बारिश के आसार है। इसलिए सडक़ें रिन्युवल नहीं हो सकेंगी। बारिश थमते ही 25 सितंबर के बाद सडक़ों की तस्वीर सुधर पाएंगी।
भोपाल में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की करीब 4900 किलोमीटर सडक़ें हैं। इनमें से लगभग 30 प्रतिशत सडक़ें बारिश के कारण जर्जर हो गई हैं। कोलार रोड की कॉलोनियां हो या हमीदिया रोड, आनंद नगर, इंद्रपुरी की सडक़ें, इनके ऊपर से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। वहीं, होशंगाबाद रोड, करोंद, अशोका गार्डन समेत पुराने शहर की कई सडक़ों के भी हाल ऐसे ही है।
बारिश के कारण सडक़ों पर गड्ढे उभर आए। इससे लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं, बारिश थमते ही इन सडक़ों पर धूल के गुबार उडऩे लगते हैं।

सडक़ों की हालत सितंबर में हुई बारिश से ज्यादा बिगड़ी है। दरअसल, अगस्त में बारिश थमने के बाद जेके रोड, दानिशकुंज, चार इमली, श्यामला हिल्स, शौर्य स्मारक के पास ठंडी सडक़ समेत कई सडक़ों की मरम्मत निगम और पीडब्ल्यूडी ने करा दी थी। लेकिन सितंबर में कई दिन तक तेज बारिश का दौर चला। इससे सडक़ें फिर से उखड़ गईं।
राजधानी में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां की सडक़ें सबसे अधिक खराब हैं। रायसेन रोड पर आईटीआई से लेकर आनंद नगर तक सडक़ की हालत ठीक नहीं है। कहीं बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं तो कहीं धूल के गुबार उड़ रहे हैं। जहांगीराबाद, जिंसी चौराहा, पुल बोगदा में भी सडक़ें खस्ता हाल हैं। चार इमली से तुलसी टॉवर की ओर से जाने वाला रास्ता पूरी तरह से उखड़ गया है। होशंगाबाद रोड पर सडक़ उखड़ी हुई है। बावडिय़ाकलां ब्रिज से आगे सडक़ पर गड्ढे हैं। बावडिय़ाकलां, सलैया, लहारपुर, कटारा, करोंद, छोला के हाल भी ठीक नहीं है। अयोध्या बायपास, ऐशबाग स्टेडियम के पास के पास भी सडक़ें ठीक नहीं है।

अन्नानगर तिराहे में लेफ्ट टर्न पर सडक़ पूरी तरह से जर्जर हो गई है। अन्नानगर तिराहे में लेफ्ट टर्न पर सडक़ पूरी तरह से जर्जर हो गई है।
सडक़ों की जर्जर हालत के चलते नगर निगम कमिश्नर फ्रैंक नोबल ए. ने पीडब्ल्यूडी को भी पत्र लिखा है। साथ ही यांत्रिक विभाग के अधिकारियों की बैठक भी की। जिसमें उन्होंने सडक़ की मरम्मत करने को कहा है। कमिश्नर ने इंजीनियरों से शहर की सभी सडक़ों की मरम्मत, रेनिवेशन एवं रेस्टोरेशन कार्यों के संबंध में जानकारी ली है। उन्होंने सडक़ों से जुड़े प्रस्ताव तत्काल देने, सडक़ों के गड्ढ़े भरने को भी कहा है। वीआईपी मूवमेंट वाले इलाकों में भी प्राथमिकता से रिन्युवल कराने को कहा है। महापौर मालती राय ने कहा कि सडक़ों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply