मुख्यमंत्री चौहान के साथ कराटे खिलाड़ियों ने लगाए पौधे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, बेलपत्र और गूलर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राष्ट्रीय कराटे टीम के हेड कोच, प्रथम विश्वामित्र अवॉर्डी जयदेव शर्मा तथा कराटे में एकलव्य अवार्ड से सम्मानित पलाश समाधिया, कराटे के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता राहुल शुक्ला, कराटे में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त चिराग पवार ने पौधे रोपे। मुख्यमंत्री  चौहान के साथ डेढ़ वर्षीय बालिका यशस्वी यादव के माता-पिता विशाल यादव और श्रीमती नेहा यादव ने पौधे लगाए। शिवांश शर्मा और सुश्री आयुषी गोयल ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वश्री अनिकेत सिंह चौहान, हर्ष चौहान, सुश्री कविता चौहान, जयावती चौहान प्रशांत गोयल और प्रिंस गोयल भी पौधा-रोपण में शामिल हुए।

125 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!