Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

पातालकोट, कान्हा नेशनल पार्क सहित 1400 किमी का भ्रमण के लिए रवाना हुए 25 बाइकर्स

2 min read
Text Size:

भाेपाल- रफ्तार और जुनून के लिए देश के अलग-अलग शहर के आए 25 बाइक राइडर पहाड़, झरना, जंगल और मप्र की प्राकृतिक सौंदर्य को बाइक से देखेंगे। इसके लिए वह सैर सपाटा पर इकट्ठा हुए। मौका था राइड इन द वर्ल्ड के द्वितीय संस्करण का। इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि पर्यटन का साहसिक गतिविधियों संबंधित प्रमुख गतिविधि का आयोजन 27 सितंबर तक किया जा रहा है। इस दौरान देशभर से आए राइडर मप्र की संस्कृति, धरोहर को देश के कोने-कोने में पहुंचाएंगे।

चंडीगढ़, बडोदरा, अहमदाबाद, नागपुर से आए राइडर

रैली में 25 सुपर बाइकर्स द्वारा भोपाल से पचमढ़ी, सतधारा, तामिया, पातालकोट, पेंच नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, भेड़ाघाट, भीम बैठका का भ्रमण करते हुए वापिस भोपाल तक लगभग 1400 किमी. का भ्रमण किया जाएगा। यह सुपर बाइकर्स चंडीगढ़, बडोदरा, अहमदाबाद, नागपुर, मुंबई, इंदौर, देवास, एटा इत्यादि शहरों से आए हुए है।

इस दौरान बाइकर्स बीएमडब्ल्यू, डुकाटी, हायाबुसा, हार्ले डेविडसन जैसी सुपर बाइक से निर्धारित स्थलों का भ्रमण किया करेंगे। सुपर बाइकर्स द्वारा प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर मानसून के समय मप्र की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया जाएगा। इस दौरान कैंपिंग, ट्रेकिंग नेचर वाक, स्टार गेजिंग, जंगल सफारी, जनजातीय नृत्य, मार्बल राक, धुंआधार आदि जगहों का भ्रमण कर भोपाल वापस रवाना होंगे। राइडर इन द वर्ल्ड का समापन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर भोपाल में किया जाएगा।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply