Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

बारिश के कारण रेलवे ट्रैक धंसा, रेलगाडियों पर पडा असर

3 min read
Text Size:

भोपाल-  क्षेत्र में लगातार जारी भारी बारिश के चलते रतलाम-गोधरा रेल सेक्शन के अमरगढ़-पंचपिपलिया स्टेशनों के बीच ट्रैक धंसने की घटना हुई, जिससे कुछ ट्रेनों के परिचालन पर असर पडा।यहां पहाड़ से गिरे पत्थरों के कारण दर्शन एक्सप्रेस का इंजन व पावर कार बेपटरी हो गई थी। रेल प्रशासन ने शाम करीब पांच बजे तक राहत कार्य चलाकर अप ट्रैक को दोबारा शुरू कर दिया था, लेकिन वर्षा के चलते रविवार रात में किलोमीटर 597/25-35 पर ट्रैक पैरामीटर में लगातार बदलाव के कारण अप ट्रैक को बंद कर दिया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों को बडोदरा, रतलाम स्टेशन पर रोकना पड़ा और हजारों यात्री परेशान होते रहे। वहीं जिन  ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट/आर्जिनेट किया गया है उनमें 19 सितंबर की 19339 दाहोद भोपाल एक्सप्रेस नागदा से चलेगी व दाहोद से नागदा के मध्य निरस्त रहेगी। 19819 वडोदरा कोटा एक्सप्रेस रतलाम से चलेगी व वडोदरा से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। दाहोद एक्सप्रेस नागदा स्टेशन तक चलेगी व नागदा से दाहोद के मध्य निरस्त रहेगी। 19339 दाहोद भोपाल नागदा से चलेगी व दाहोद से नागदा के मध्य निरस्त रहेगी।

22944 इंदौर दौंड एक्सप्रेस, 12962 इंदौर मुम्बई सेंट्रल एक्सप्रेस, 12961 मुम्बई सेंट्रल इंदौर एक्सप्रेस, 12995 बान्द्रा टर्मिनस अजमेर एक्सप्रेस, 09382 रतलाम दाहोद स्पेशल, 09350 दाहोद आनंद, 09358 रतलाम दाहोद स्पेशल, 09383 रतलाम उज्जैन स्पेशल, 09381 दाहोद रतलाम स्पेशल, 09357 दाहोद रतलाम।दौंड से चलने वाली 22943 दौंड इंदौर एक्सप्रेस, नागदा से चलने वाली 09546 नागदा रतलाम स्पेशल, 09383 रतलाम उज्जैन स्पेशल, 09381 दाहोद रतलाम स्पेशल, 09545 रतलाम नागदा स्पेशल, 09357 दाहोद रतलाम स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है। जिन  ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया उनमें 21 बजे इंदौर से चलने वाली 12228 इंदौर मुम्बई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस। मुंबई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस । 12955 मुंबई सेंट्रल जयपुर एक्सप्रेस मुंबई से। मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि सुबह से रेल प्रशासन के अधिकारी व स्टाफ ट्रैक को सुधरवाने में लगे रहे। 39 ट्रेनों को डायवर्ट कर अन्य मार्गों से चलाने के साथ ही 16 ट्रेनें निरस्त की गई और 11 को शार्ट टर्मिनेट किया गया। दरअसल अमरगढ़-पंचपिपलिया के बीच पहाड़ी हिस्सा होने से मरम्मत कार्य में भी परेशानी आ रही है। वर्षा के पानी से मिट्टी के कटाव की स्थिति नहीं बनी, लेकिन ट्रैक के नीचे का हिस्सा धंस गया। इस वजह से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। रविवार शाम करीब छह बजे रेलवे बोर्ड के सदस्य (इंफ्रा) आरएन सुनकर भी रतलाम पहुंचे और रेल अधिकारियों के साथ अमरगढ़ के लिए रवाना हुए। सोमवार शाम तक परिचालन सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply